“पूर्ण रूप से स्वदेशी 700 MWe के इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यह उपलब्धि भारत के परमाणु इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन”- श्री अमित शाह
“सम्पूर्ण राष्ट्र इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है - केंद्रीय गृह मंत्री
श्री अमित शाह ने कहा “न्यू इंडिया निरंतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है”
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र -3 के ‘सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल)’ पर देश के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को बधाई दी है। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “पूर्ण रूप से स्वदेशी 700 MWe के इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यह उपलब्धि भारत के परमाणु इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है”।
श्री अमित शाह ने कहा कि “सम्पूर्ण राष्ट्र इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपने वैज्ञानिकों को सलाम करता है। न्यू इंडिया निरंतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है”।
सौजन्य से: pib.gov.in
No comments:
Post a Comment