Monday, 12 October 2020

भारत में कोरोना संक्रमित मामलों में लगातार कमी होना जारी है

कुल संक्रमित मामलों का केवल 12.10 प्रतिशत संक्रमित मामले बचे

लगातार चौथे दिन संक्रमित मामलों की संख्या 9 लाख से कम

भारत में लगातार कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आने की रिपोर्ट मिलना जारी है। एक महीने बाद लगातार चौथे दिन संक्रमित मामलों की संख्‍या 9 लाख से कम रही।

फिलहाल देश में कुल संक्रमित मामलों की तुलना में संक्रमित मामले केवल 12.10 पतिशत हैं, जो 8,61,853 हैं।

भारत में अधिक संख्या में लोग संक्रमण से मुम्‍त भी हो रहे हैं। संक्रमण से मुक्‍त मामलों की संख्‍या 61.5 लाख (61,49,535) के करीब है। संक्रमित मामलों और संक्रमण मुक्‍त मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज यह 52,87,682 है।

पिछले 24 घंटों में 71,559 मरीज संक्रमण से मुक्‍त हो चुके हैं, जबकि नए संक्रमित मामले 66,732 हैं। राष्ट्रीय संक्रमण मुक्ति दर बढ़कर 86.36 प्रतिशत हो गई है।

नए संक्रमित मामलों में से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक दिन में 10,000 से अधिक लोग संक्रमण से मुक्‍त हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में 66,732 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए।

इनमें से 81 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में अभी भी 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे है, जबकि प्रत्‍येक 9,000 से अधिक नए मामलों के साथ कर्नाटक एवं केरल का स्‍थान है।

पिछले 24 घंटों में 816 मौत के मामले सामने आए हैं, इनमें से लगभग 85 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र से मौतों के सबसे अधिक 37 प्रतिशत मामले (309 मौत) सामने आए हैं।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...