Wednesday, 9 September 2020

शिक्षा मंत्रालय शिक्षक पर्व पहल के अंतर्गत 10 और 11 सितंबर को 21वीं सदी में स्कूल शिक्षा पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 11 सितम्‍बर, 2020 को सम्मेलन को संबोधित करेंगे

शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे ले जाने के लिए 8 सितंबर से 25 सितंबर, 2020 तक शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय शिक्षक पर्व के अंतर्गत 10 और 11 सितंबर, 2020 को ऑनलाइन माध्यम से 21वीं सदी में स्कूल शिक्षा पर दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगा। सम्‍मेलन के पहले दिन, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा, जो इस बारे में चर्चा करेंगे कि उन्होंने रचनात्मक तरीकों से नई शिक्षा नीति के कुछ विषयों को पहले से ही कैसे लागू किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक और अन्य रचनात्मक शिक्षक इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 11 सितंबर, 2020 को सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 7 अगस्त को 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार पर सम्‍मेलन में उद्घाटन भाषण दिया था।

स्कूली शिक्षा के लिए नई शिक्षा नीति की कुछ महत्वपूर्ण विषय वस्‍तुओं को स्‍पष्‍ट करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा दो दिन चर्चा की जाएगी। MyGov पर प्राप्त शिक्षकों के कुछ सुझाव भी साझा किए जाएंगे।

शिक्षकों को सम्मानित करने और नई शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने के लिए 8 सितंबर से 25 सितंबर, 2020 तक शिक्षक पर्व मनाया जा रहा है। मंत्रालय नई शिक्षा नीति और इसके कार्यान्वयन पर वेबिनार की एक श्रृंखला आयोजित करेगा। इन वेबिनार में, नई शिक्षा नीति की विभिन्न महत्वपूर्ण विषय वस्‍तुओं पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। प्रत्येक विषय वस्‍तु शिक्षा प्रणाली के हितधारकों के विभिन्न सेटों को लक्षित करेगा; हालांकि, यह सभी स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों के लिए भी उपयोगी होगा।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...