Sunday, 21 June 2020

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अपने निवास पर योगासन किए

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अपने आवास पर योगासन किए। उन्होंने कोविड-19 महामारी के मौजूदा संकट के मद्देनजर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'परिवार के साथ योग' की वकालत की जिसमें सामूहिक समारोह का आयोजन उचित नहीं है।


देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के माध्यम से बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सरकार ने लोगों की ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा के लिए सामाजिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग किया।

श्री नक़वी स्वयं पिछले कई वर्षों से योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग सभी आयु वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि योग अब ‘विश्व स्वास्थ्य का मुकुट’ बन गया है और हमें गर्व है कि भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति पूरी दुनिया और इसके लोगों के लिए ‘स्वास्थ्य का संसाधन’ साबित हुई है। श्री नकवी ने कहा कि आज के दौर में योग अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि मानव मस्तिष्क और शरीर तनाव और प्रदूषण से ग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग ‘अच्छी सेहत की सुनहरी कुंजी’ और ‘अच्छा स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है’।

(केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की 21 जून, 2020 को नई दिल्ली में छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अपने निवास पर योगासन करने की तस्वीरें)










साभार: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...