Saturday, 18 April 2020

देश भर में आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के लिए लाइफलाइन उड़ान के तहत 274 उड़ानें संचालित की गईं

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने के लिए देश के दूरदराज के हिस्सों में आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 'लाइफलाइन उड़ान' उड़ानें संचालित की जा रही हैं। लाइफलाइन उड़ान के अंतर्गत एयर इंडिया, अलायंस एयर, आईएएफ और निजी विमान कंपनियों द्वारा 274 उड़ानें संचालित की गई हैं। इन उड़ानों में से 175 एयर इंडिया और अलायंस एयर द्वारा संचालित की गई हैं। इनमें अब तक ले जाया गया कार्गो लगभग 463.15 टन रहा है। लाइफलाइन उड़ान की अब तक की हवाई दूरी 2,73,275 किमी से अधिक रही है।

लाइफलाइन उड़ान की उड़ानों का तिथि-वार ब्यौरा निम्नानुसार है:

क्र.सं.
दिनांक
एयर इंडिया
अलायंस
आईएएफ
इंडिगो
स्पाइसजैट
कुल
1.        
26.3.2020
2
-
-
-
2
4
2.        
27.3.2020
4
9
1
-
-
14
3.        
28.3.2020
4
8
-
6
-
18
4.        
29.3.2020
4
9
6
-
-
19
5.        
30.3.2020
4
-
3
-
-
7
6.        
31.3.2020
9
2
1
-
-
12
7.        
01.4.2020
3
3
4
-
-
10
8.        
02.4.2020
4
5
3
-
-
12
9.        
03.4.2020
8
-
2
-
-
10
10.      
04.4.2020
4
3
2
-
-
9
11.      
05.4.2020
-
-
16
-
-
16
12.      
06.4.2020
3
4
13
-
-
20
13.      
07.4.2020
4
2
3
-
-
9
14.      
08.4.2020
3
-
3
-
-
6
15.      
09.4.2020
4
8
1
-
-
13
16.      
10.4.2020
2
4
2
-
-
8
17.      
11.4.2020
5
4
18
-
-
27
18.      
12.4.2020
2
2
-
-
-
4
19.      
13.4.2020
3
3
3
-
-
9
20.      
14.4.2020
4
5
4
-

13
21.      
15.4.2020
2
5
-
-
-
7
22.      
16.4.2020
9
-
6
-
-
15
23.      
17.4.2020
4
8
-
-
-
12

कुल
91
84
91
6
2
274

पवन हंस लिमिटेड समेत हेलीकाप्टर सेवाएं जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, द्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्र में महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो और रोगियों के परिवहन का काम कर रही हैं।

घरेलू लाइफलाइन उड़ान की उड़ानें हब और स्पोक मॉडल में काम करती हैं। कार्गो केंद्र दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलोर और गुवाहाटी में स्थापित किए गए हैं। लाइफलाइन उड़ान की उड़ानें इन केंद्रों को डिब्रूगढ़, अगरतला, ऐजवाल, दीमापुर, इम्फाल, जोरहाट, लेंगपुई, मैसूरू, नागपुर, कोयंबटूर, त्रिवेंद्रम, भुवनेश्वर, रायपुर, रांची, श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर, पटना, कोचीन, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, जम्मू, कारगिल, लद्दाख, चंडीगढ़, गोवा, भोपाल और पुणे के हवाई अड्डों (स्पोक्स) से जोड़ती हैं। इसमें विशेष ध्यान पूर्वोत्तर क्षेत्र, द्वीप क्षेत्रों और पहाड़ी राज्यों पर दिया गया है। एयर इंडिया और आईएएफ ने मुख्य रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर और अन्य द्वीप क्षेत्रों के लिए सहयोग किया।

घरेलू कार्गो संचालक स्पाइसजेट, ब्लू डार्ट और इंडिगो वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानें संचालित कर रहे हैं। स्पाइसजेट ने 24 मार्च से 17 अप्रैल 2020 के दौरान 393 कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 5,64,691 किमी की दूरी तय की गई और 3183 टन माल ढोया गया। इनमें से 126 अंतर्राष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। ब्लू डार्ट ने 25 मार्च से 17 अप्रैल 2020 के दौरान 1,32,295 किमी की दूरी को कवर करते हुए 134 घरेलू कार्गो उड़ानों का संचालन किया और 2122 टन कार्गो का परिवहन किया। इंडिगो ने 3-17 अप्रैल 2020 के दौरान 29 कार्गो उड़ानों का संचालन किया है, जिसमें 26,698 किमी की दूरी तय की गई और 31 टन कार्गो ढोया गया। इसमें सरकार के लिए मुफ्त में ढोई गई चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रः- दवा, चिकित्सा उपकरण और कोविड-19 राहत सामग्री के परिवहन के लिए 4 अप्रैल 2020 के प्रभाव से एक वायु-पुल की स्थापना की गई है। जो मेडिकल कार्गो लाया गया उसकी तिथि-वार मात्रा निम्नानुसार है:

क्र. सं.
दिनांक
कहां से
मात्रा (टनों में)
1
04.4.2020
शंघाई
21
2
07.4.2020
हॉन्ग कॉन्ग
06
3
09.4.2020
शंघाई
22
4
10.4.2020
शंघाई
18
5
11.4.2020
शंघाई
18
6
12.4.2020
शंघाई
24
7
14.4.2020
हॉन्ग कॉन्ग
11
8
14.4.2020
शंघाई
22
9
16.4.2020
शंघाई
22
10
16.4.2020
हॉन्ग कॉन्ग
17
11
16.4.2020
सियोल
05
12
17.4.2020
संघाई
21


कुल
207

एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अप्रैल 2020 को मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच अपनी दूसरी उड़ान का संचालन किया। इसमें 27 टन मौसमी फल और सब्जियां फ्रैंकफर्ट ले जाए गए और 10 टन सामान्य कार्गो के साथ ये उड़ान वापस लौटी। एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम की पहली उड़ान का संचालन 13 अप्रैल को मुंबई और लंदन के बीच किया था जो 28.95 टन फल और सब्जियां लंदन लेकर गई और 15.6 टन सामान्य कार्गो सामग्री के साथ वापस लौटी। एयर इंडिया आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के हस्तांतरण के लिए अन्य देशों को समर्पित तय कार्गो उड़ानों का संचालन करेगी। एयर इंडिया ने ऐसी पहली उड़ान का संचालन 15 अप्रैल 2020 को दिल्ली-सेशेल्स-मॉरीशस-दिल्ली के बीच किया जिसमें सेशेल्स 3.4 टन और मॉरीशस 12.6 टन मेडिकल आपूर्ति ले जाई गई।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...