Monday, 2 November 2020

भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है

पिछले 2 महीनों में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई

भारत ने कोविड-19 के नमूनों की जांच में कुल 11 करोड़ का आंकड़ा पार किया

भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं।

सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है।

देश में कोविड-19 के स्रकिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 6.83 प्रतिशत ही हैं।

सिर्फ दो महीने की अवधि के दौरान, सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई है। 3 सितंबर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 था।

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के संचयी परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि दर्ज की है। इस विस्तारित परीक्षण से शीघ्र पहचान और फिर उचित उपचार करने में मदद मिलता है। इसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या आज 11 करोड़ (11,07,43,103) का आंकड़ा पार कर गया है।

देश की परीक्षण क्षमता 2037 प्रयोगशालाओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और केंद्र तथा राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से और भी कई गुना अधिक होने जा रहा है।

स्वस्थ होने वालों की उच्च संख्या राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में निरंतर वृद्धि के रूप में परिलक्षित हुई है, जो वर्तमान में 91.68 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 78 प्रतिशत स्वस्थ होने वाले सिर्फ 10 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8000-8000 से ज्यादा मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में 4000-4000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 45,321 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 80 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में ही सामने आए हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 7,025 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि उसके बाद दिल्ली और महाराष्ट्र में 5000-5000 से अधिक नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे के दौरान 496 मरीजों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मौत में से 82 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से संबद्ध हैं।

113 मरीजों यानि 22 प्रतिशत की मौत के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक एक दिन में मौत दर्ज किया गया वहीं पश्चिम बंगाल में 59 मरीजों की मौत हुई है।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...