Tuesday, 3 November 2020

भारत में सक्रिय मामले आज 5.5 लाख से कम हुए

105 दिन के बाद प्रतिदिन 38,310 नए मामले दर्ज हुए

सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक हुए कुल मामले 70 लाख से ज्यादा

भारत ने कोविड के खिलाफ जारी जंग में कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किए। पिछले 24 घंटों में नए सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 40,000 के नीचे आ गई है। 15 सप्ताह (105 दिन) के बाद प्रतिदिन 38,310 नए मामले दर्ज हुए। 22 जुलाई, 2020 को 37,724 नए मामले थे।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोविड रोगियों के ठीक होने और मृत्यु दर में लगातार आ रही कमी के बाद भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख जारी है।

एक अन्य उपलब्धि, सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त गिरावट आई है जो 5.5 लाख से कम हो गए हैं। देश में इस समय कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,41,405 हैं जो कि कुल मामलों का मात्र 6.55 प्रतिशत है।

यह उत्साह वर्धक नतीजे, केन्द्र सरकार की समन्वित रणनीति और लगातार देशभर में कराए जा रहे टेस्ट, त्वरित और प्रभावी निगरानी एवं ट्रेकिंग, तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना तथा केन्द्र सरकार के स्टेंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुरूप राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई केन्द्रित और प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप प्राप्त हुए हैं। इस सफलता के पीछे डॉक्टरों, पैरामेडिक कर्मचारियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय अन्य कोविड-19 योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा और प्रतिबद्धता का भी हाथ है।

सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट के साथ ही ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। ठीक हुए कुल मामलों की संख्या 76 लाख को पार कर 76,03,121 हो गई है।

सक्रिय मामलों और ठीक हुए मामलों के बीच का अंतर आज 70,000 लाख को पार कर गया है और 70,61,716 हो गया है।

पिछले 24 घंटों में 58,323 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर अब 91.96 प्रतिशत हो गई है।

नए ठीक हुए मामलों में से 80 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र इसमें सबसे आगे है जहां एक दिन में 10,000 से ज्यादा रोगी रिकवर कर रहे (ठीक हो रहे) हैं। इसके बाद कर्नाटक का स्थान है जहां प्रतिदिन 8,000 से ज्यादा रोगी ठीक हो रहे हैं।

नए पुष्ट मामलों में से 74 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं।

केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में सर्वाधिक 4,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनके बाद पश्चिम बंगाल 3,000 से ज्यादा नए मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

पिछले 24 घंटों में 490 मामलों में रोगी की मौत हुई है। इसमें से करीब 80 प्रतिशत 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (104) दर्ज की।

भारत में इस समय कोविड से होने वाली मौतों की दर 1.49 प्रतिशत है।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...