Thursday, 29 October 2020

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के नीस में एक चर्च के भीतर हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के नीस में आज एक चर्च के भीतर हुए जघन्य हमले सहित हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है।

एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि, "मैं फ्रांस में हाल ही में हुए सभी आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें आज नीस में एक चर्च के अंदर हुआ जघन्य हमला भी शामिल है। उन्होंने कहा है कि, इस दुःखद स्थिति में फ्रांस के लोगों और पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी और हार्दिक संवेदना है। भारत, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ खड़ा है।”

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...