Friday, 23 October 2020

भारत ने एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार किया

दो महीने के बाद पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या सात लाख से नीचे

24 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम सक्रिय मामले

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार कर लिया है। दो महीने (63 दिनों) के बाद पहली बार देश में सक्रिय मामले की संख्या सात लाख से नीचे दर्ज की गई है। पिछली बार सक्रिय मामलों की संख्या सात लाख (6,97,330) से नीचे 22 अगस्त को दर्ज किया गया था।

आज देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 6,95,509 है। वे कुल मामलों का केवल 8.96 प्रतिशत है।

लगातार कम होने के साथ हर दिन अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने और कम मृत्यु दर के कारण भारत में स​क्रिय मामलों की संख्या में कमी आने का ट्रेंड लगातार बना हुआ है।

भारत में अधिक संख्या में रिकवरी भी हो रही है। कुल रिकवर मामले लगभग 70 लाख (69,48,497) हैं। सक्रिय मामलों और रिकवर मामलों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है और आज यह अंतर 62,52,988 है। रिकवरी के मामले सक्रिय मामलों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 73,979 रोगी ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज किए गए हैं जबकि नए पुष्टि किए गए मामले 54,366 हैं। राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़कर 89.53 प्रतिशत हो गई है।

राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संवर्धित देशव्यापी चिकित्सा संरचना, केंद्र के मानक उपचार प्रोटोकॉल का कार्यान्वयन और डॉक्टरों, चिकित्सा ​कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के कुल समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण मृत्यु दर में कमी आने के साथ—साथ रिकवरी की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। आज यह 1.51 प्रतिशत है। ये सक्रिय मामलों में सिलसिलेवार गिरावट के परिणामस्वरूप हुआ है।

24 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

81 प्रतिशत नई रिवकरी 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आई है। 

महाराष्ट्र में एक दिन में 16,000 से अधिक रिकवरी हुई हैं जिसके बाद कर्नाटक में 13,000 से अधिक रिकवरी हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में 54,366 नए मामले सामने आए हैं।

इनमें से 78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। 7,000 से अधिक नए के साथ महाराष्ट्र और केरल में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं जिसके बाद कर्नाटक में 5,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में 690 लोगों के मौत होने की खबर है। इनमें से करीब 81 प्रतिशत मौत 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक मौत (198 मौतें) हुई हैं।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...