Sunday 20 September 2020

भारत ने बड़ी संख्या में रोगियों के ठीक होने का रिकॉर्ड बनाया

पिछले 24 घंटों के दौरान 94,000 से अधिक रोगी ठीक हुए

भारत में अभी तक कुल 43 लाख से अधिक रोगी हो चुके हैं ठीक

भारत में 5 राज्यों का कुल सक्रिय मामलों में 60 फीसदी, नए मामलों में 52 फीसदी और रिकवरी दर में 60 फीसदी का योगदान


भारत में लगातार दूसरे दिन भी 94,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 94,612 रोगी ठीक हुए हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की कुल संख्या 43 लाख (43,03,043) को पार कर गई है। इसके परिणामस्वरूप रिकवरी रेट 79.68% पर पहुंच गया है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 60 फीसदी मामले पांच राज्यों से आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। एक दिन में ठीक होने वाले नए रोगियों में 23,000 से अधिक रोगी महाराष्ट्र से हैं। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों से एक दिन में 10,000 रोगी ठीक हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 92,605 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 52% पांच राज्यों से आए हैं। नए ठीक होने वाले रोगियों में अधिकतम योगदान देने वाले भी यही राज्य हैं। महाराष्ट्र का नए मामलों में 20,000 (22.16%) से अधिक का योगदान है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों ने 8,000 से अधिक का योगदान दिया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,133 मौतें दर्ज की गई हैं।

कल हुई मौतों में 37% मौतें (425 लोगों की मौत) महाराष्ट्र का है। इसके बाद क्रमश: 114 और 84 मौतों के साथ कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का नंबर आता है।

क्रं.संख्या

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम

 

20.09.2020तक सक्रिय मामलों की संख्या

20.09.2020को कुल ठीक हुए / अस्पताल से छुट्टी मिलने वाले / माइग्रेटेट मामले

कुल

1010824

4303043

1

महाराष्ट्र

297866

857933

2

कर्नाटक

98583

404841

3

आंध्र प्रदेश

81763

530711

4

उत्तर प्रदेश

66874

276690

5

तमिलनाडु

46453

481273

6

केरल

37535

92951

7

छत्तीसगढ़

37489

46081

8

ओडिशा

33202

141657

9

दिल्ली

32064

205890

10

तेलंगाना

30573

139700

11

असम

29362

125543

12

पश्चिम बंगाल

24648

193014

13

पंजाब

22399

70373

14

मध्य प्रदेश

21964

79158

15

हरियाणा

21682

86150

16

जम्मू औऱ कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश))

21281

40265

17

राजस्थान

17997

93805

18

गुजरात

16022

102444

19

झारखंड

13548

55697

20

बिहार

12629

153298

21

उत्तराखंड

12465

27142

22

त्रिपुरा

6983

14810

23

गोवा

5920

21760

24

पदुचेरी

4785

17209

25

हिमाचल प्रदेश

4308

7484

26

चंडीगढ़

2911

6766

27

मेघालय

2038

2483

28

अरुणाचल प्रदेश

1957

5280

29

मणिपुर

1946

6723

30

नगालैंड

1206

4171

31

लद्दाख(केंद्र शासित प्रदेश)

993

2666

32

मिजोरम

588

990

33

सिक्किम

426

1972

34

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

208

2677

35

दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली

156

3436

36

लक्ष्यद्वीप

0

0

 सौजन्य: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...