अब तक करीब 43 लाख मरीज ठीक हुए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है
भारत का रिकवरी रेट 80% के पार पहुंच गया है
भारत का राष्ट्रीय रिकवरी दर 80% के पार पहुंच गया है।
तेजी से मरीजों के रिकवरी होने के कारण भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 90,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में 93,356 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज किया गया है।
10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में नये रिकवरी के 79% मामले सामने आए हैं।
आज कुल रिकवरी के मामले करीब 44 लाख (43,96,399) दर्ज किए गए। कुल रिकवरी के वैश्विक आंकड़े में भारत शीर्ष पर है। वैश्विक रिकवरी दर में भारत का योगदान 19% से अधिक है।
सौजन्य से: pib.gov.in
No comments:
Post a Comment