Wednesday, 13 May 2020

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोविड 19 एवं जम्मू के लिए नियमित रेलगाड़ी सेवा फिर आरंभ करने के संबंध में जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्वाख में व्यवस्थाओं की समीक्षा की

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के सभी जिलों के उप आयुक्तों के साथ कोविड-19 की नवीनतम स्थिति, दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुए व्यक्तियों के आगमन तथा कल से जम्मू तक नियमित रेल सेवाओं को फिर से आरंभ करने के अतिरिक्त श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर परस्पर बातचीत की।

मंत्री ने कोविड-19 संकट को नियंत्रित करने के लिए दोनों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर एवं सराहनीय प्रयासों के लिए डीसी को बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में प्रबंधन कहीं बेहतर था। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तव में जम्मू एवं कश्मीर में मामलों की संख्या के दोगुने होने का समय राष्ट्रीय औसत से भी अधिक था। उन्होंने कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षणों की उच्च संख्या पर भी संतोष जताया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि छात्रों सहित 50 हजार से अधिक फंसे हुए लोग वापस केन्द्र शासित प्रदेश में आ चुके हैं और प्रशासन ने उनकी जांच करने, क्वारांटाइन के लिए व्यवस्था करने और उन्हें घर भेजने का बहुत अच्छा कार्य किया है। मंत्री ने डीसी से सांतरित तरीके से अर्थात अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर विभिन्न दुकानों को फिर से खोलने का आग्रह किया जिससे कि सोशल डिस्टैंसिंग नियमों को बरकरार रखा जा सके। मंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने एवं उपयोग करने के संबंध में गृह मंत्रालय के निर्देशों को भी दुहराया।

सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...