Sunday, 17 May 2020

दक्षिण पश्चिम मॉनसून का दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश (1300 बजे आईएसटी)

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र/भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग की ओर से नवीनतम रिलीज के अनुसार, 
 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार प्रायद्वीप और अंडमान सागर के कुछ इलाकों में प्रवेश कर गया है।
मॉनसून की ऊत्तरी सीमा (एनएलएम) अक्षांश 5 डिग्री उत्तर/ देशांतर 85 डिग्री पूर्व, अक्षांश 8 डिग्री उत्तर/देशांतर 90 डिग्री पूर्व, कार निकोबार, अक्षांश 11 डिग्री उत्तर/देशांतर 95 डिग्री पूर्व पार कर चुकी है।
  • अगले 3-4 दिनों के दौरानमॉनसून की स्थिति
  • दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, एवं अंडमान प्रायद्वीप के बाकी हिस्सों और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में और आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने से संबंधित लक्षण 

पिछले 24 घंटे के दौरान निकोबार प्रायद्वीप की अधिकांश जगहों पर बारिश हुई।
दक्षिण पश्चिम हवा निचले स्तरों पर तेज (25 नाइट्स तक) हो चुकी है और दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार प्रायद्वीप एवं दक्षिण बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में दक्षिणी अक्षांश तक यह हवा गहराई (6 किलोमीटर तक ) ले चुकी है।
दक्षिण बंगाल की खाड़ी और निकोबार प्रायद्वीप से सटे दक्षिण अंडमान सागर में 15 मई के बाद से बादल छाया हुआ है।

इस क्षेत्र में उपग्रह (इनसैट-3डी) से मिली जानकारी के अनुसार निर्गामी दीर्घ लहर प्रसारण 200 डब्ल्यू/ वर्ग मीटर से कम है।

अगले 5 दिन के दौरान अंडमान एवं निकोबार प्रायद्वीप के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी
अंडमान एवं निकोबार प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।
 
सौजन्य से: pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...