Monday 20 January 2020

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2020 का दौरा किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज नई दिल्ली में करियप्पा परेड ग्राउंड में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2020 का दौरा किया। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट राजीव चोपड़ा ने नौसेना प्रमुख की अगवानी की। सेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े हुए एनसीसी कैडेटों ने नौसेना प्रमुख को गार्ड आफ ऑनर पेश किया। इसके बाद बैंड का प्रदर्शन किया गया। एडमिरल करमबीर सिंह ने सभी 17 एनसीसी महानिदेशालयों के कैडेटों द्वारा तैयार फ्लैग एरिया का भी निरीक्षण किया, जहां विभिन्न सामाजिक जनजागरण विषयों को दर्शाया गया है। नौसेना के विभिन्न पोतों की अनुकृतियां भी यहां रखी गई हैं।

बाद में नौसेना प्रमुख ने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भी दौरा किया। इसके तहत एनसीसी के पुराने कैडेटों की तस्वीरें, अनुकृतियां, प्रेरक और अन्य देखने लायक वस्तुओं को दर्शाया गया है। ये सभी एनसीसी की तीनों शाखाओं से सम्बंधित हैं। इनके जरिये एनसीसी का समृद्ध संकलन पेश किया गया है। नौसेना प्रमुख ने समृद्ध भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक प्रदर्शन का भी अवलोकन किया। यह कार्यक्रम कैडेटों ने पेश किया था।

अपने संबोधन में एडमिरल करमबीर सिंह ने शानदार गार्ड ऑफ ऑनर पेश करने के लिए कैडेटों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं का प्रमुख संगठन है, जो युवाओं को प्रेरित करता है और उन्हें शक्तिसम्पन्न बनाता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के योगदान तथा आपदाओं के समय एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक चलने वाली और जोखिमपूर्ण समुद्री गतिविधियों में एनसीसी के कैडेटों की भागीदारी और उनके प्रयासों की भी सराहना की।

सौजन्य से : pib.gov.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...