Thursday, 6 August 2015

प्रधानमंत्री 7 अगस्त, 2015 को प्रथम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री हथकरघा बुनकरों को संत कवि पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त, 2015 को चेन्नई में एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मद्रास विश्वविद्यालय के सम्मानित शताब्दी सभागृह द्वारा किया जा रहा है। 7 अगस्त की तारीख का चयन भारत के इतिहास में इसके विशेष महत्व के कारण किया गया है। 1905 में 7 अगस्त को ही स्वदेशी आंदोलन की शुरूआत की गई थी। स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा 7 अगस्त, 1905 को कोलकाता टाऊन हॉल में एक भारी जनसमूह की बैठक में की गई थी। आंदोलन में घरेलू उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं का पुनरुद्धार शामिल था। भारत सरकार ने इसी की याद में 7 अगस्त को हर वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा के रूप में घोषित किया है।
प्रथम हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री विशिष्ट हथकरघा शख्सियतों को वर्ष 2012, 2013 एवं 2014 के लिए संत कवि पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन और हथकरघा बुनकरों को सम्मानित किया जाना न केवल भारत के हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान करेगा बल्कि अच्छी गुणवत्ता के एक वास्तविक अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद के रूप में हथकरघा को भी बढावा देने में सहायक होगा।
प्रधानमंत्री भारतीय हथकरघा " ब्रांड भी लांच करेंगे। इस अवसर पर मद्रास विश्वविद्यालय के पास के सीनेट भवन में पुरस्कृत बुनकरों की विशिष्ट कृतियों को प्रदर्शित करते हुए एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जा रहा है।
चेन्नई के बुनकर सेवा केंद्र का बुनाई खंड

हथकरघा दिवस का आयोजन देश भर में राज्य सरकारों के सहयोग के साथ किया जाएगा।

सौजन्य- pib.nic.in

No comments:

Extension of Emergency Credit Line Guarantee Scheme through ECLGS 2.0 for the 26 sectors identified by the Kamath Committee and the healthcare sector

Extension of the duration of Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) 1.0 The Government has extended Emergency Credit Line Guarantee ...